भिवानी: थाना सदर पुलिस भिवानी ने लड़ाई-झगड़े के मामले में 11 साल से फरार चल रहे उद्घोषित आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी खरक कला के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने वर्ष 2010 में लड़ाई झगड़े के मामले में दर्ज अभियोग में फरार चल रहे एक उद्घघोषित आरोपी को उत्तम नगर भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रमेश पुत्र धर्मबीर निवासी कलिंगा जिला भिवानी के रूप में हुई है।