भिवानी: बुटीक का ताला तोड़कर नकदी और चांदी की मूर्ति हुई चोरी, शहर थाना पुलिस ने मामला किया दर्ज
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शिक्षा बोर्ड कैंपस निवासी अाशा देवी ने बताया कि हांसी गेट स्थित रामकुंज मार्केट में उसने किराये की दुकान में बुटीक किया हुआ है। जब वह अपने बुटिक पर आई, तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। जांच करने पर काउंटर के गल्ले का ताला भी टूटा हुआ मिला, जिसके अंदर रखे 15 हजार रुपये, एक चांदी की मूर्ति और अन्य सामान चूरा लिया।