भिवानी: गांव बापोड़ा में निधन पर शोक व्यक्त करने गए युवक पर हुआ हमला, 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी सावन ने बताया कि उसके पड़ोसी रामबिलास की माता के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए बैठा हुआ था। अचानक ही वहां पर राहुल, मोनी, सौरव, साहिल, सावन, हिमांशु, अभिषेक, सागर, शिवम, पिंकी , वितड, बोकड, सुरज, कालु, चिना, संजू आ गए और आते ही उसके साथ मारपीट करने लग गए।