अरवल: अमेरिका की नीतियों के विरोध में इंकलाबी नौजवान सभा ने निकाला मार्च, जमकर नारेबाजी की
Arwal, Arwal | Apr 24, 2025 केंद्र सरकार की अमेरिका प्रस्त नीतियों के विरोध में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे इंकलाबी नौजवान सभा द्वारा मार्च निकाला गया। मार्च का समर्थन भाकपा माले द्वारा भी किया जा रहा था। मार्च में शामिल लोग अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वांस के वापस जाने के नारे लगाए जा रहे थे। भाकपा माले कार्यालय से शुरू होकर आक्रोश मार्च भगत सिंह चौक होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचा।