ओडिशा के बालासोर ज़िले में देर रात अज्ञात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज़ में एक एटीएम उखाड़कर उसमें रखी नकदी लूट ली. बदमाशों ने थार गाड़ी में रस्सी बांधकर एटीएम को पहले कियोस्क से बाहर खींचा और फिर उसे सड़क पर कुछ मीटर तक घसीटते हुए फरार हो गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है. #Odisha