बबेरू: बबेरू तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, सीडीओ बांदा व अपर एसपी की अध्यक्षता में सुनी गई फरियादियों की समस्याएं
Baberu, Banda | Aug 1, 2026 बबेरू तहसील सभागार आज शनिवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन बांदा मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज की अध्यक्षता पर संपन्न किया गया। जिसमे बबेरू तहसील क्षेत्र के अलग अलग गांव से फरियादियो ने समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौपा है, जिसमें कुल 136 प्रार्थना पत्र में 6 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण कराया गया है।