पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 5 साइबर ठग गिरफ्तार, 2 बाल अपचारी निरुद्ध
कैथवाड़ा थानाधिकारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड और 1 चेकबुक बरामद की गई है। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान जारी है। मंगलवार दोपहर 2 बजे कार्यवाही की मिली जानकारी।