जनसुनवाई में घायल छात्र की फरियाद सुनकर भावुक हुए एसपी, चॉकलेट देकर पूछा हाल; शिक्षकों पर FIR के निर्देश,पोरसा थाना क्षेत्र का मामला
मुरैना। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा की मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कक्षा 6 का एक घायल छात्र अपने दादा के साथ शिकायत लेकर पहुंचा। छात्र के हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ था। घायल बच्चे को देखते ही एसपी ने उसे अपने पास बुलाया, कुर्सी पर बैठाया और चॉकलेट देकर बेहद आत्मीयता से उसकी पूरी बात सुनी।
छात्र ने एसपी को बताया कि वह सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता है। उसके अनुसार 1 अगस्त को परीक्षा के दौरान उसके पीछे बैठे तीन छात्र उसकी कॉपी से नकल कर रहे थे। छात्र ने जब उन्हें नकल करने से रोका तो उन्होंने इसकी शिकायत स्कूल के पदस्थ शिक्षकों से कर दी।छात्र का आरोप है कि शिकायत के बाद स्कूल के तीन शिक्षक सूरजभान तोमर, राजवीर सिंह और रामरूप माहौर उसके साथ मारपीट करने लगे। छात्र के मुताबिक शिक्षकों ने उसे डंडे से पीटा, जिससे उ�
Morena, Morena | Aug 11, 2026