अंबाह थाना क्षेत्र में बहन की हत्या के मामले में न्याय की गुहार लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा CRPF का जवान, निष्पक्ष जांच की मांग, एसपी ने दिया कार्यवाही का पूर्ण आश्वासन
मुरैना। अपनी बहन की हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर एक CRPF जवान कुलदीप सिंह तोमर ने मंगलवार को मुरैना एसपी कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। जवान ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
CRPF जवान कुलदीप तोमर ने मंगलवार को करीब 1 बजे बताया कि उसकी बहन राखी सिकरवार की अंबाह थाना क्षेत्र में खजुरी रोड पर उसके पति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कुलदीप तोमर का आरोप है कि आरोपी पक्ष पैसों के प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले से जुड़े दस्तावेजों या साक्ष्यों में हेरफेर करने का प्रयास कर सकता है। इसी आशंका को लेकर उन्होंने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष टीम गठि
Morena, Morena | Aug 11, 2026