सिरसागंज: नगर के युवाओं का जुनून, स्केटिंग से केदारनाथ की 700 किमी यात्रा पर निकले अमित और प्रशांत
सिरसागंज नगर से दो युवाओं ने आस्था और साहस की अनोखी मिसाल पेश करते हुए स्केटिंग से बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू कर दी है। रविवार को शुरू हुई यह यात्रा करीब 700 किलोमीटर लंबी है, जिसे वे 10 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य लेकर निकले हैं। गजाधर गली निवासी 21 वर्षीय अमित शर्मा और टोडसी निवासी 18 वर्षीय प्रशांत स्केटिंग पहनकर ही इस कठिन सफर पर निकल पड़े हैं।