बाड़ी: बाड़ी मसाधारण सभा की बैठक में जमकर हुआ हंगामा, एजेंडे पर तारीख बदलने से पार्षद नाराज, फर्श पर बैठकर किया विरोध प्रदर्शन
Bari, Dholpur | Jan 30, 2025 नगर पालिका बाड़ी में बोर्ड की साधारण सभा की बैठक हुई। जहां बैठक में पहुंचे पार्षदों को जब एजेंडा दिया गया तो एजेंडे पर तारीख बदलने से पार्षद नाराज हो गए। पार्षदों ने आरोप लगाया कि पूर्व एजेंडे को गुपचुप तरीके से पास करने का नगर पालिका प्रशासन षड्यंत्र रहा है। इसी को लेकर 13 जनवरी को हुई बैठक के एजेंडे को आज 30 जनवरी करके गुपचुप पास करने की कोशिश की जा रही है