बाड़ी: बाड़ी में डिस्कॉम की कार्रवाई से बिजली चोरों में मचा हड़कंप, बिजली केबिलों को काटकर किया जब्त, वसूला बकाया
Bari, Dholpur | Jan 29, 2025 बाड़ी शहर में बुधवार को डिस्कॉम की टीम द्वारा कई मोहल्लों में बकाया बिल को लेकर कार्रवाई की गई। जब टीम बाड़ी शहर के विभिन्न मोहल्लो और कॉलोनियों में कार्रवाई करने पहुंची तो बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम द्वारा फर्जी रूप से बिजली चोरी करने के लिए लगाई गई केबिलों को काटा और उन्हें जप्त कर लिया।