कैलारस: भाजपा मंडल कैलारस की कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन को सुदृढ़ करने पर ज़ोर
भाजपा मंडल कैलारस की कामकाजी बैठक सम्पन्न, संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर कैलारस। भारतीय जनता पार्टी मंडल कैलारस की कामकाजी बैठक सोमवार को दीप वाटिका में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष शारदा मित्तल, जिला मंत्री मनोज सिंह सिकरवार एवं मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।