जसवंतनगर: कोर्ट के आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पीड़ित किसान ने एसडीएम से मांगी मदद
जसवंतनगर के ग्राम भैसान निवासी किसान ज्ञान सिंह ने एसडीएम जसवंतनगर को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस बल से जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की। न्यायलय ने प्रार्थी के हक में आदेश हुआ था। पैमाइश के बाद भी कब्जा नहीं मिला। किसान ज्ञान सिंह ने उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है