हनुमना: करकचहा गांव में आम रास्ते पर हो रहा मकान का निर्माण, पीड़ित ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार
Hanumana, Rewa | Jul 8, 2025 शाहपुर थाना क्षेत्र के करकचहा गांव स्थित आम रास्ते में मकान का निर्माण कराया जा रहा है जिससे लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो जाएगा।पीड़ित बुद्धसेन प्रजापति ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर आम रास्ते में हो रहे मकान निर्माण पर रोक लगाये जाने की गुहार कलेक्टर से लगाई है।कलेक्टर संजय कुमार जैन को आवेदन पत्र देते हुए पीड़ित ने कहा कि 20 वर्षों से हम लोग रह रहे थे।