सिरौली गौसपुर: अल्पीपुरवा गांव में अग्निकांड स्थल का तहसीलदार ने किया निरीक्षण, राशन व कंबल बांटे, हर संभव मदद का आश्वासन दिया
अल्पीपुरवा पुरवा मजरे शेखपुर टुटुरू गांव में अग्निकांड स्थल का तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा ने आज दिन सोमवार समय लगभग 3:00 बजे निरीक्षण किया तहसीलदार ने बताया अग्नि पीड़ित परिवारों नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार शासन को भेजी जा रही है अग्नि पीड़ित परिवारों को कंबल व राशन वितरण किया गया है तहसीलदार बालेंद्र भूषण वर्मा ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है