जगदलपुर: बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार पर की बड़ी कार्रवाई, ₹176000 की नशीली टेबलेट जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
16 मई को बोधघाट पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि मेटगुडा डोंगरी में स्थित शंकर मंदिर के पास ,दो लड़को के द्वारा अपने सयुंक्त कब्जे में रखे बैग में अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं । सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में टीम ने रेड कार्रवाई किया।