चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए जिला अभिभावक संस्थान ने विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित करने की मांग की। संस्थान पदाधिकारियों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कक्षा 1 से 8 तक अवकाश तथा बड़े विद्यार्थियों की पढ़ाई ऑनलाइन कराने की मांग रखी है।