मुज़फ्फरनगर: बिलासपुर कट के नेशनल हाईवे 58 पर ट्रक चालक ने बाइक सवारों को कुचला, पुलिस कर्मी पति-पत्नी की हुई मौत, ट्रक में लगी आग
नई मंडी थाना क्षेत्र के बिलासपुर कट नेशनल हाईवे 58 पर ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार पुलिस कर्मी पति-पत्नी को कुचल दिया।इसके बाद ट्रक खाई में जा गिरा और उसमें आग लग गई। जिसमें ट्रक के नीचे दबने से पुलिसकर्मी पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।SP सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने दोनों शवो को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।और पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई।