मुज़फ्फरनगर: बघरा ब्लॉक पर किसान मजदूर संगठन ने किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर की पंचायत
बघरा ब्लॉक में किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक सोम के नेतृत्व में किसानों ने एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें दीपक सोम ने कहा कि लगातार चकबंदी के नाम पर किसानों को अधिकारियों के द्वारा लूट जा रहा है और उनके चक सही से नहीं बनाई जा रहे हैं। किसानों से पैसे भी लिए जा रहे हैं लेकिन फिर भी उनका काम नहीं किया जा रहा है।थानों पर किसानों को लूटा जा रहा है।