मुज़फ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र स्थित नहर में फिर मिला एक महिला का सड़ा गला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
कस्बा चरथावल स्थित नहर मे एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों द्वारा एक अज्ञात महिला का शव देखा गया तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची व नहर से महिला के शव को निकाल कर शव की शिनाख्त के प्रयास किये गए। पुलिस द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अपनी अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।