मुज़फ्फरनगर: नगर कोतवाली पुलिस के द्वारा ₹20000 के इनामी गैंगस्टर के आरोपी एक बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नगर कोतवाली थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा नूर मस्जिद के पास से ₹20000 के इनामी गैंगस्टर के आरोपी एक बदमाश तहसीम पुत्र छोटा को गिरफ्तार किया गया है। जोकि काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके ऊपर जनपद मुजफ्फरनगर के कई थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। जिसे पुलिस के द्वारा सोमवार को जेल भेज दिया है।