नवाबगंज: बाराबंकी में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट, बार-बार कटौती से लोग बेहाल
बाराबंकी में भीषण गर्मी के बीच शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। बढ़ती बिजली मांग के कारण ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो रहे हैं और कई जगह तार जलने व फॉल्ट की घटनाएं सामने आ रही हैं। घंटाघर, अभय नगर और मोहन नगर समेत कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। हालांकि बिजली कर्मचारी दिन-रात फॉल्ट ठीक करने में जुटे हैं।