कटनी नगर: कुठला थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट, मामला दर्ज
कुठला थाना क्षेत्र में सक्रिय खनन माफिया और उसके साथियों ने बीती रात खनन की शिकायत करने वाले आदिवासी परिवारों को सबक सिखाने के लिए घर में घुसकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की कुठला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन नाम जद आरोपियों के अलावा कुछ अन्य आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के साथ-साथ विभिन्न धाराओं के तहत आज रविवार दोपहर करीब 3 बजे मामला दर्ज किया है