मीनापुर: महदेइया गांव में जमीनी विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र के महदेइया गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे में पोस्टमार्टम के बाद घर शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक का पहचान 55 वर्षीय हरिश्चंद्र प्रसाद के रूप में हुई है।