रायबरेली: एकछनिया गांव में अज्ञात हत्यारों ने सोते समय वृद्ध की निर्मम हत्या की, मचा हड़कंप
16 जनवरी बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे बसवारी मे सो रहे वृद्ध की अज्ञात लोगों ने निर्मम हत्या कर दी है। वृद्ध जब सोकर नहीं उठा तो परिजन वृद्ध को उठाने के लिए पहुंचे तो खून से लटपथ शव देखकर हड़कंप मच गया। थोड़ी ही देर मे सैकड़ो की संख्या मे लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल कर रही है।