सोनीपत: सिविल लाइन सोनीपत पुलिस टीम ने रेलवे रोड से ई-रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी निरुद्ध
थाना सिविल लाईन सोनीपत की पुलिस टीम नें रेलवे रोड पर हुई ई-रिक्शा चोरी करने की घटना में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया है व दो अपचारी बालको को भी उसके परिजनों की मौजूदगी में अभिरक्षा में लिया है। गिरफ्तार आरोपी अजय पुत्र हरिओम निवासी पटेल नगर सोनीपत का रहने वाला है।गिरफ्तार आरोपी व दो अपचारी बालको को न्यायालय में पेश किया गया।