गोंडा: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खाते फ्रीज किए जाने से नाराज़ कांग्रेस पदाधिकारियों ने आयकर आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Gonda, Gonda | Feb 19, 2024 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के खातों को फ्रिज किए जाने से नाराज़ पार्टी पदाधिकारियों ने सोमवार को कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष की अगुवाई में आयकर आयुक्त कार्यालय गोंडा में प्रदर्शन किया। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष दिलीप शुक्ला ने कहा, बस चंद महीने की एनडीए सरकार है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को जीत मिलेगी और सरकार बनाएगी।