गोंडा: नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में मनकापुर के एक केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर को पुलिस ने दबोचा
Gonda, Gonda | Feb 19, 2024 मनकापुर के एक परीक्षा केन्द्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे बिहार के साल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा में 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा में बिहार के मधुबनी का साल्वर दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था जिस पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और विधिक कार्रवाई प्रचलित है।