बालोद: खड़े ट्रकों में देर रात लगी आग, दो ट्रक जलकर खाक, अज्ञात पर संदेह
Balod, Balod | Apr 18, 2026 बालोद जिले के ग्राम भोईनापार में देर रात खड़े दो ट्रकों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना में दोनों ट्रकों के केबिन, इंजन और वायरिंग सिस्टम पूरी तरह जलकर खाक हो गए। मामले में अज्ञात व्यक्ति द्वारा आगजनी की आशंका जताई जा रही है।