महोबा: खरेला कस्बे में इंटर की छात्रा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Mahoba, Mahoba | May 9, 2026 महोबा जनपद के खरेला कस्बा निवासी रमेशचंद्र कि 18 वर्षीय पुत्री मिथलेश जोकि इंटर कि छात्रा थी उनने बीते दिन घर पर ही अज्ञात कारणों के चलते सुने मकान के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा कि मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा गया। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने आज शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराते हुए मामले कि जांच शुरू कर दी है।