शराब के नशे में कार चला रहा था युवक, अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार
डायल 112 के आरक्षकों ने युवको को सुरक्षित पानी से बाहर निकाला
**टीकमगढ़।** कोतवाली थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। हादसे की सूचना **डायल 112** को मिली, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षकों ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।
हादसे के बाद रात्रि गश्त के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल द्वारा रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग को लेकर लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। ऐसे में यदि गश्त के दौरान शराबी वाहन चालकों की नियमित जांच हो तो इस तरह के हादसों की आशंका को कम किया जा सकता है।
हालांकि,आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी...।
#News हमारा टीकमगढ़ TheBharat/द भारत Public Collector Tikamgarh Hindi panchayat- हिंदी पंचायत SP Tikamgarh The Bundelkhand Top Public Tikamgarh अपना टीकमगढ़/apna tikamgarh Khabar tikamgarh PRO Tikamgarh