कहरा: झिटकी गांव से ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोविड जांच के लिए भेजा सदर अस्पताल सहरसा
महिषी थाना के झिटकी गांव के समीप से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 2 आरोपी को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है।जिसे कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया।जहां दोनों आरोपी का कॉविड जांच हो जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा।आरोपी का नाम गौरव कुमार झा कंदाहा गांव और मिथलेश कामत सत्तरवार गांव का रहने वाला हैं।