कहरा: ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों से उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ 4 कारोबारियों व 8 शराबियों को किया गिरफ्तार
सहरसा के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ 4 कारोबारीयों एवं 8 शराबीयों को गिरफ्तार किया है। कागजी प्रक्रिया पूरा कर सभी को कोर्ट भेजा गया है। जहाँ न्यायिक दण्डाधिकारी के कोर्ट में पेशकर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।