कहरा: सोनबर्षा कचहरी थाना के पास चाय पी रहे कपड़ा व्यवसायी को बदमाशों ने मारपीट कर किया जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
घटना सोनबर्षा कचहरी थाना के पास का है, जहां कपड़ा व्यवसायी बलराम कुमार चाय दुकान पर चाय पी रहा था। उसी दौरान अजित कुमार, साजन यादव एवं मो. सजरुल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इसे बेरहमी पीटा, जिसमें यह जख्मी हो गया। परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इसका इलाज चल रहा है।