कहरा: सोनबर्षा कचहरी पुलिस ने शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेशकर भेजा जेल
सोनबर्षा कचहरी पुलिस ने खड़गपुर गांव में छापेमारी कर शराब के साथ एक कारोबारी सनोज चौधरी को गिरफ्तार किया। कागजी प्रक्रिया पूरा कर सदर अस्पताल लाया जहां मेडिकल करवाकर कोर्ट भेज दिया, वहां न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।