चायल: चायल तहसील में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद, मारपीट का आरोप, कार्य हुआ ठप
कौशांबी। चायल तहसील परिसर में अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद का मामला सामने आया है। लेखपाल राजेश्वर ने आरोप लगाया है कि एक अधिवक्ता ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए दबाव बना रहे थे। लेखपाल के अनुसार, संबंधित व्यक्ति ग्राम सुरसेनी का निवासी है, जबकि उनकी तैनाती ग्राम कटैया हल्के में है। मंगलवार 3 बजे का मामला!