दमोह: टीम उम्मीद ने पाठक कॉलोनी तालाब घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, गंदगी से दिलाया छुटकारा
Damoh, Damoh | Apr 12, 2026 दमोह के पाठक कॉलोनी तालाब घाट पर टीम उम्मीद ने रविवार को 23वां स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह 8 से 11 बजे तक युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर कचरा हटाकर घाट को साफ किया। हरीश पटेल ने स्वच्छता अभियान जारी रखने की बात कही और पूजन सामग्री रुके पानी में न डालने की अपील की। सुशील नामदेव ने भी जल स्रोतों को स्वच्छ रखने पर जोर दिया।