गुड़ामालानी: गुड़ामालानी के पूर्व विधायक हेमाराम चौधरी ने बालाजी फार्म हाउस में होने वाली जय हिंद सभा में आने का लोगों से किया आह्वान
गुड़ामालानी पूर्व विधायक हेमाराम चौधरी ने बालाजी फार्म हाउस में होने वाली जय हिंद सभा मे आने का लोगों को आह्वान किया। इस दौरान गुड़ामालानी पूर्व विधायक हेमाराम चौधरी ने शनिवार शाम 6:00बजे जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा हमारे वीर जवानों के सम्मान में एक गौरवपूर्ण कार्यक्रम ‘जय हिंद सभा’ का आयोजन 26 मई को बालाजी फार्म में किया जाएगा।