छौड़ाही: नारायनपीपर गाँव से छापेमारी कर 5 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया, भेजा जा रहा जेल
थाने के नारायण पीपर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार कारोबारी गांव की रेणु देवी बताया गया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेणु देवी के घर छापेमारी की गई। मौके से 5 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। कारोबार में संलिप्त महिला रेणु देवी को गिरफ्तार किया गया।