संभल में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार द्वारा कृष्णा मार्केट स्थित निदान अल्ट्रासाऊंड सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापा मारा। मौके पर कई मरीज जांच के लिए मौजूद थे लेकिन कोई डॉक्टर उपस्थित नहीं था। अल्ट्रासाउंड पर निरीक्षण की जब और लोगों को जानकारी मिली तो और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर हड़कंप सा मच गया। केंद्र को अनियमितताएं पाए जाने पर सील कर दिया गया।