गुना नगर: जिला प्रशासन की अपील पर जिला चिकित्सालय में नागरिकों द्वारा किया गया श्रमदान
जिला प्रशासन की अपील पर गुना के नागरिकों ने जिला चिकित्सालय में श्रमदान कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। आज सुबह 8:30 बजे से ट्रामा सेंटर में खिड़कियों और रैलिंग की पुताई का कार्य किया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी शिवानी पांडे, डिप्टी कलेक्टर जिया फातिमा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी श्रमदान में योगदान दिया।