गुना नगर: गुना कलेक्टर ने जिला अस्पताल का फिर किया निरीक्षण व्यवस्था में सुधार करने एवं दुरुस्त करने के दिए निर्देश
गुना जिला अस्पताल की व्यवस्थाओ में सुधार के लिए कलेक्टर लगातार निरीक्षण कर रहे है। फिर से निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने अनाधिकृत वाहनों, पेड़ पौधों की छटाई, पार्किंग, नए सीसीटीवी कैमरे लगाने, जिला अस्पताल के पीछे की ओर गेट को बंद करने, शासकीय आवासों की जांच कर अनाधिकृत कब्जे पाए जाने पर हटाने के निर्देश दिए।