झुंझुनू: मोतीलाल कॉलेज से मतदान दल रवाना, 13 नवंबर को झुंझुनूं विधानसभा सीट के लिए होगा मतदान
झुंझुनूं विधानसभा सीट के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। मंगलवार सुबह 9.30 बजे से मतदान दलों की रवानगी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव समेत अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि मतदान दलों की लिए सभी व्यवस्थाएं माकूल हैं।