झुंझुनू: 5 साल पहले के एक मामले में कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 31,31 हजार का जुर्माना
करीब 5 साल पहले के एक मामले में झुंझुनू एससी एसटी न्यायालय ने सोमवार शाम 4:00 बजे के आसपास फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा और 31,31 हजार रुपए का जुर्माने की सजा सुनाई, मामले के अनुसार 18 अप्रैल 2019 को शहर के इंदिरा नगर में एक युवक की चाकू से हत्या की गई थी, जिसमें फैसला सुनाते हुए चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा कोर्ट ने सुनाई हे।