झुंझुनू: झुंझुनू विधानसभा के उप चुनाव के लिए सेठ मोतीलाल कॉलेज से मंगलवार को मतदान दलों की हुई रवानगी
झुंझुनू विधानसभा के उप चुनाव को लेकर मंगलवार सुबह 9:00 बजे से ही सेठ मोतीलाल कॉलेज परिसर से झुंझुनू जिला निर्वाचन अधिकारी राम अवतार मीणा के नेतृत्व में मतदान दलों को प्रशिक्षण देकर ईवीएम मशीनों के साथ बुथो की ओर रवाना किया गया है, गौरतलब है कि 13 नवंबर को झुंझुनू विधानसभा के उपचुनाव होने हैं जिसको लेकर मतदान दलों की रवानगी की गई है।