खेरागढ़: सैंया में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गाय की मौत, गोरक्षा दल ने हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन
Kheragarh, Agra | May 11, 2026 आगरा कमिश्नरेट के थाना सैंया क्षेत्र में सड़क हादसे में गाय की मौत के बाद गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने तेहरा चौकी के पास प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। सोमवार शाम 5 बजे गोरक्षा दल के सदस्यों ने आरोप लग