महागामा: सेंट थॉमस स्कूल गोविंदपुर महागामा में रविवार को सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। करीब 100 मरीजों का हुआ जांच
सेंट थॉमस स्कूल गोविंदपुर महागामा के प्राचार्य डॉक्टर विपिन वर्गीस ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम करना है। शिविर की शुरुआत रविवार सुबह 9 बजे उत्साह जनक माहौल में किया गया।