बरवाडीह: जिला परिषद सदस्य ने पीसीसी सड़क निर्माण का किया शिलान्यास, विकास योजनाओं को मिली गति
बरवाडीह:प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत खुरा पंचायत के गुलजार बाग एवं भगत सिंह चौक के समीप जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर के विकास मद से पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गुलजार बाग से विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर की गई।