हनुमानगढ़: जंक्शन में खालसा कॉलेज के सामने रेलवे लाइन के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला एक व्यक्ति का शव, मौके पर पुलिस
हनुमानगढ़ जंक्शन में खालसा कॉलेज के सामने रेलवे लाइन के पास उसे समय सनसनी मच गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद जंक्शन थाना के एएसआई पलटू दास मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक व्यक्ति के शव को अपने कब्जे में लेकर टाउन जिला अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में रखवाया है।